बारिश के मौसम में मजा लीजिए पालक-प्याज़ पकौड़ी का

By कंचन सिंह | Jul 30, 2019

बारिश के मौमस में शाम की चाय के साथ जब तक गरमा-गरम पकौड़े न हो चाय का स्वाद फीका लगता है। खासतौर पर छुट्टी के दिन। तो क्यों न वीकेंड पर बारिश का मज़ा लिया जाए चाय और गरमा-गरम पालक-प्याज़ पकौड़ी के साथ।

इसे भी पढ़ें: बाजार से क्यों मंगवाते हो केचप, घर पर ही बनाएं इस तरह

सामग्री-

पालक- 1 गड्डी

प्याज़- 2-3 (बारिक कटे हुए)

आलू- 1 बड़े साइज़ का (कद्दूकस किया हुआ)

अदरक- एक इंच (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनिया- आधा कटोरी (बारीक कटी हुई) 

हरी मिर्च- 4 (बारीक कटी हुई)

थोड़ा-सा- अजवायन

थोड़ी-सी- हल्दी

नमक- स्वादानुसार

बेसन

तेल

इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें टमाटर पनीर, हर किसी को आएगी पसंद

विधि- सबसे पहले पालक को धोकर पत्ते अलग कर लें और उसे बारीक काट लें। अब इसमें प्याज़, आलू, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, नमक और आवश्यकतानुसार बेसन मिलाकर पकौड़े का मिश्रण तैयार करें। कड़ाही में तेल गरम करके मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े तल लें। ध्यान रहे पकौड़ों का साइज़ बड़ा न करें, छोटे-छोटे बनाने पर यह ज़्यादा क्रिस्पी बनते हैं। गरम-गरम पौकड़े को धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी