Jharkhand Assembly का मानसून सत्र शुक्रवार से, तीन अहम विधेयक फिर पेश किए जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें ‘तकनीकी खामियों’ के कारण राज्यपाल सचिवालय द्वारा लौटाए गए तीन महत्वपूर्ण विधेयक फिर से पेश किए जाएंगे। दूसरी ओर, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सदन में सरकार को घेरने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दल भाजपा ने मानसून सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को रांची में अपने-अपने विधायक दल की बैठकें कीं। मानसून सत्र चार अगस्त को समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने विभिन्न तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए इन तीन विधेयकों को लौटा दिया था। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार की सहयोगी कांग्रेसने कहा है कि उसने मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है। वहीं, झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं बोकारो से विधायक बिरंची नारायण ने कहा, “भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और बढ़ती बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाएगी।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए

Rajasthan Municipal Elections: 147 निकायों के 4774 वार्डों में वोटिंग शुरू

Digvijay Diwas 2026: स्वामी विवेकानंद के विचारों ने कैसे बदला World Vision और भारत की छवि

Haiwaan Movie Review: फिल्म में है फ्रेश कहानी, डार्क किरदार और अक्षय कुमार-सैफ अली खान का अब तक का सबसे अलग अंदाज