कोरोना के चलते मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित

By दिनेश शुक्ल | Jul 17, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का 20 से 24 जुलाई तक चलने वाला मानसून सत्र स्थगित हो गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें यह फैसाल लिया गया कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी विधानसभा सत्र को स्थगित कर दिया जाए। सर्वदलीय बैठक में पहुँचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की स्थिति के विषय में बताते हुए सतर्कता बरतने को कहा। जिसके बाद सभी राजनैतिक दलों ने विधानसभा के सत्र को स्थगित करने का निर्णय किया गया। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल