मध्य प्रदेश में 9 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 4 दिवसीय रहेगा यह सत्र

By सुयश भट्ट | Jul 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। मध्यप्रदेश  विधानसभा का 4 दिवसीय मानसून सत्र 9 अगस्त से 12 अगस्त तक रहेगा । इसकी जानकारी मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने दी है। दरअसल विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि राज्यपाल महोदय द्वारा दिनांक 09 से 12 अगस्त 2021 तक म.प्र. विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस 4 दिवसीय मानसून सत्र में कुल चार बैठकें होगी जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसके संकेत देते हुए कहा था कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह तक विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो सकता है। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सत्र को आयोजित किया जाएगा। इस मानसून सत्र में वित्त विभाग द्वारा प्रथम अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत पेश किया जा सकता है, जिसमें कोरोना की व्यवस्थाओं में हुए खर्च के लिए प्रविधान किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन

SEBI ने Adani Group की 4 कंपनियों समेत 5 के खिलाफ जांच निपटाई, 1.50 Crore का भुगतान

सीएमआरएल रिश्वत मामले में केरल पुलिस जांच के आदेश पर CPM का यूडीएफ सरकार पर हमला

भारत पर बड़ा खुलासा देख चौंके रूस-चीन के लोग, घूम गया अमेरिका का दिमाग!