Monsoon Session: Rajnath Singh बोले- मणिपुर घटना पर सरकार चर्चा को तैयार, खड़गे का दावा- मोदी ने विफलता दिखाई

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

संसद का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। हालांकि, आज दूसरे दिन भी जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:15 पर दिन भर के लिए स्थगित हो गई। वहीं राज्यसभा में भी हो हंगामा जारी रहा। विपक्षी दल लगातार हिंसा को लेकर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार तमाम मसलों पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, विपक्ष को संसद चलने देना चाहिए। दूसरी ओर विपक्षी दलों के भी अपने दावे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

 

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh जाएंगे मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर, डिफेंस समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा


विपक्ष ने क्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर के बारे में सदन के बाहर बयान दिया जबकि उन्हें सदन के अंदर पहले बयान देना था फिर बाहर दे सकते थे लेकिन उन्होंने पहले ही बाहर बयान दे दिया। जब सदन चल रहा है तो सभी नेता अपने सदस्यों को पहले बयान दे फिर बाहर दे क्योंकि ये हमारी ड्यूटी होती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस पर अपनी विफलता दिखाई। मणिपुर के सीएम को बर्खास्त जरूर करना चाहिए। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर की घटना की चर्चा देश और दुनिया के हर कोने में हो रहा है इसलिए हमने पीएम मोदी और सत्तारूढ़ पार्टी से सदन में इस घटना पर चर्चा करने का अनुरोध किया था लेकिन हमें ये देखने को मिलता है कि सदन की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने इस घटना पर सदन के बाहर बयान दिया। ये सदन के अंदर बोलते तो हैं कि वे चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन हम सदन के अंदर क्या बोलना चाहते हैं वे हमें ये मौका नहीं देते हैं। 

प्रमुख खबरें

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल