लंबी गर्दन, नुकीले दांत, समुद्र में राज करता था ये राक्षस, न्यूजीलैंड में मिला 8 करोड़ साल पुराना जीवाश्म

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

न्यूज़ीलैंड में आए चक्रवात से 80 मिलियन वर्ष पहले रहने वाले विशाल समुद्री सरीसृपों के जीवाश्म मिले हैं। फरवरी के चक्रवात गैब्रिएल ने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के माउंगटानिवा नेटिव फॉरेस्ट को हिट किया था। जिसकी वजह से पहाड़ी जलमार्ग से आसपास की चट्टानें और बोल्डर उखड़ गए थे। जीवाश्म विज्ञानियों का मानना ​​है कि दो नए पाए गए जीवाश्म जो पहली बार मार्च में खोजे गए थे लेकिन अभी घोषित किए गए हैं, एलास्मोसॉरस से संबंधित हो सकते है। 

विशाल, लंबी गर्दन वाले समुद्री सरीसृप जो लगभग 45 फीट (14 मीटर) लंबे हो सकते हैं। टीम को एक और जीवाश्म कशेरुक भी मिला जो मोसासौर से आया हो सकता है। एक विशाल समुद्री सरीसृप जो डायनासोर युग में एक शीर्ष समुद्री शिकारी था। मोसासौर के जीवाश्म पहले भी न्यूजीलैंड में पाए गए हैं। जीवाश्म दांत और आंशिक जबड़े की खोज 2015 में मंगाहौंगा स्ट्रीम में की गई थी। जीवाश्मों की खोज फ़ॉरेस्ट लाइफ़फ़ोर्स रेस्टोरेशन ट्रस्ट के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों द्वारा की गई थी, जो न्यूज़ीलैंड के मूल वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए एक संरक्षण के लिए की गई पहल है। 

1968 के बाद से देश में आया सबसे घातक चक्रवात 

गैब्रिएल एक गंभीर उष्णकटिबंधीय चक्रवात था जिसने 12 से 16 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप को तबाह कर दिया था। यह 1968 के बाद से देश में आया सबसे घातक चक्रवात था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर साइंसेज लिमिटेड द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में जहां जीवाश्म पाए गए उस पहाड़ी क्षेत्र में नदियां अपने उफान पर थीं। इसमें लाखों क्यूबिक फीट बारिश का पानी शॉपिंग ट्रॉली के आकार जितने बोल्डर को उठा रहा था।

प्रमुख खबरें

Daniil Medvedev के बाहर होने से Novak Djokovic ने China Open रिकॉर्ड 33-0 किया

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा BJD ने, Form 6 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का दिया हवाला

PM Modi ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Guy Parmelin को गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज किए भेंट

Tata Steel अपनी अनुषंगी NINL में करेगी 40000 करोड़ रुपये का निवेश