Montana Governor Greg Gianforte व्यापारिक साझेदारी के लिए करेंगे India और Sri Lanka का दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2026

 अमेरिकी राज्य मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे व्यापारिक अवसरों की तलाश और शैक्षणिक साझेदारियों का विस्तार करने के लिए सोमवार से भारत और श्रीलंका का दौरा करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं भारत और श्रीलंका के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूंगा। 

बयान में कहा गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसने पिछले साल 6.5 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज की थी। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 की शुरुआत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोंटाना अमेरिका में छोले (काबुली चना) और मसूर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जबकि भारत दलहन फसलों का दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक है।

प्रमुख खबरें

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों पर ईंटें फेंकी

Aman Sehrawat ने Asian Games में जीता गोल्ड, फाइनल में विश्व चैंपियन को हराया

Priyanka Kakkar ने छोड़ी AAP, हरी-भरी Delhi के लिए Congress में हुईं शामिल

Asian Games 2026 में Aman Sehrawat ने जीता Gold Medal, नॉर्थ कोरियाई पहलवान को हराया