Aman Sehrawat ने Asian Games में जीता गोल्ड, फाइनल में विश्व चैंपियन को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नागोया, तीन अक्टूबर अमन सहरावत ने एशियाई खेलों में शनिवार को यहां पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उत्तर कोरिया के विश्व चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तेईस वर्षीय भारतीय पहलवान ने हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस बार शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हान को मात दी और अपने पदक का रंग बदलते हुए पोडियम के शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

अमन के स्वर्ण पदक से कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती मिली है। सुजीत कलकल ने शुक्रवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Final में Pakistan को हराकर India ने जीता Gold Medal, बिना विवाद खत्म हुआ मैच

Tejas LCA Mk-1A की डिलीवरी में भारी देरी, IAF अब Mk-2 पर भी कर रही विचार

Maharashtra में 1972 से भी बदतर सूखा, NCP-SP ने किसानों के लिए कर्जमाफी और राहत मांगी

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु