Ramadan 2025: अल्लाह की इबादत के लिए बेहद पाक माना जाता है रमजान का महीना, जानिए कब दिखेगा चांद

By अनन्या मिश्रा | Feb 28, 2025

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना खास और पाक माना जाता है। यह महीना इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इस महीने में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। हर मुस्लिम रमजान के 30 दिनों में रोजा रखना है। हालांकि यह महीना भूख-प्यास पर काबू रखने का नहीं बल्कि रमजान का महीना आत्मा को पाक करने और खुद को अल्लाह के करीब ले जाने का महीना है। रमजान के महीने में मुस्लिम रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। तो आइए जानते हैं इस बार रमजान का पाक महीना कब से शुरू हो रहा है।

रमजान के पहले रोजे की डेट चांद के दिखने पर निर्भर होती है। अगर भारत में रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखता है, तो पहला रोजा 01 मार्च को रखा जाएगा। वहीं अगर रमजान का चांद 01 मार्च को दिखता है, तो पहला रोजा 02 मार्च को रखा जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि पहले रोजे की शुरूआत 01 मार्च से होगी। 

रमजान महीने की खासियत

रमजान अरबी का शब्द और इस्लामिक महीना है। यह महीना रोजे के लिए काफी खास माना जाता है। रोजा रखने के दौरान खुद पर नियंत्रण या काबू करना होता है। रोजा में मुस्लिम लोग उपवास कर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरूआत होती है और शाम को जब रोजा खोला जाता है, तो इसको इफ्तारी कहा जाता है। इस दौरान 5 वक्त की नमाज अदा की जाती है। वहीं इस पाक महीने में जकात देना भी जरूरी माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब