मूडीज ने घटाई Yes Bank की रेटिंग, खाताधारकों का कितना होगा नुकसान?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

नयी दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को यस बैंक Yes Bank लिमिटेड की रेटिंग को घटा दिया है। रिजर्व बैंक ने यस बैंक Yes Bank को देनदारियों का भुगतान करने से 30 दिन के लिए रोक दिया है, जिसके बाद रेटिंग में यह कमी की गई। मूडीज ने यस बैंक लिमिटेड की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को बी2 से घटाकरसीएए3 कर दिया और कहा, “अनिश्चित दिशा के साथ रेटिंग समीक्षाधीन रहेगी।”

मूडीज ने बैंक की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा बैंक जमा रेटिंग को भी घटा दिया है। मूडीज ने साथ ही यह भी कहा कि उसे इस बात की पूरी उम्मीद है कि जमाकर्ताओं का कम से कम नुकसान होगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा, “जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आरबीआई के आश्वासनों से इस बात का पूरा भरोसा मिलता है कि जमाकर्ताओं के नुकसान का जोखिम कम है।”

इसे भी देखें- YES Bank ग्राहकों के पास अब क्या हैं विकल्प । बैंक की इस हालत का जिम्मेदार कौन

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा