साल 2022 में मूलांक 5 वाले करेंगे छप्पर फाड़ कमाई, बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jan 07, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा-

साल 2022 में आपके निजी संबंध मजबूत होंगे और आपको प्रियजनों का साथ मिलेगा। इस साल आप सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे और दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। संतान सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं वे इस साल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: साल 2022 में मूलांक 2 वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, प्रेम जीवन में खिलेंगे नए रंग

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को साल 2022 में सीखने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया, लेखन और गणित के क्षेत्र से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो आपकी योजना पूरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आप सर्दी, जुकाम और संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला