ट्रू कॉलर के बिना भी जान पाएंगे अनजान नंबर से कॉल करने वालों का नाम

By विंध्यवासिनी सिंह | Aug 08, 2022

मोबाइल फोन के आविष्कार ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि लोग फोन का गलत इस्तेमाल कर दूसरे लोगों को परेशान भी करने लगते हैं। 

बड़ी ही आसानी से आपको जो भी फोन करता था उसका नाम ट्रूकॉलर के माध्यम से आपको मिल जाया करता था, हालांकि ट्रूकॉलर से आपको आईडिया बेशक लग जाए, किंतु इसमें भी वही डिटेल आती थी जो कस्टमर ने कहीं ना कहीं दी हुई हो।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप की कॉल रिकॉर्ड करना है बेहद आसान, जानें कैसे करें

इसमें कई बार गलत डिटेल भी आती थी, लेकिन अब जो है आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है।  जी हां! ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया मैं अब एक ऐसी टेक्नोलॉजी इंट्रोड्यूस करने की जरूरत महसूस की है, जिसमें सेट मैकेनिज्म से उस व्यक्ति का ही फोन में नाम आएगा जो सिम लेते समय केवाईसी में दर्ज है। 

ऐसी स्थिति में आप यह समझ पाएंगे कि सामने वाला बंदा ऑथेंटिक है या किसी फेक नाम से कॉल कर रहा है। यह काफी हद तक ट्रूकॉलर की तरह ही काम करेगा देखा। 

जाए तो फेक कॉल से यूजर जबरदस्त ढंग से परेशान है और ऐसे में अगर यह टेक्नोलोजी इंट्रोड्यूस होती है और मैंडेटरी रूप से आपको कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम आपके मोबाइल नंबर पर डिस्प्ले होता है, और आप इस बात से सिक्योर होते हैं कि वास्तव में सिम लेने वाले व्यक्ति का नाम ही आपके मोबाइल में डिस्प्ले हो रहा है तो बहुत कुछ इससे आपके लिए आसान हो जाएगा। स्पैम, फ्रॉड कॉल्स के बढ़ते मामलों में निश्चित रूप से इस पर एक नियंत्रण लगेगा।

इसे भी पढ़ें: 500 से कम कीमत की ये स्मार्ट वॉच रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल

आजकल फ्रॉड कॉल्स के अलावा प्रैंक कॉल्स भी खूब चल रही हैं और इससे आप कई बार परेशान हो जाते हैं। आपके कोई जान पहचान वाला व्यक्ति कोई दूसरा नाम धरके आपको फोन करता है तो इस नयी टेक्नोलोजी से आप प्रैंक पकड़ लेंगे। 

हालांकि निश्चित रूप से ट्राई का यह कदम प्रैंक कॉल पकड़ने के लिए नहीं है, लेकिन जो व्यक्ति आपको धोखा देना चाहते हैं किसी बैंकिंग संस्थान के नाम पर आपको फोन करते हैं और आप को उलझा कर आपका ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं उन व्यक्तियों को आप आसानी से पहचान सकेंगे। 

कोई आपका करीबी रिश्तेदार बनकर ही फोन कर देता है तो आप उसके नाम को देखकर समझ जाएंगे कि वास्तव में वह व्यक्ति है। तो अब देखना दिलचस्प होगा कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस  फीचर को कब तक मार्केट में लांच कर पाती है और यह कितना सफल हो पाता है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।