किसानों की आय बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कुपोषण की समस्या से निपटने के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने प्रोटीन, आयरन, जस्ता और विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों में प्रचुर विभिन्न फसलों के बीज तैयार किये हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार के लिये ताजा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व में ध्यान अधिक उत्पादन वाले फसल की किस्मों पर दिया गया। उस समय पोषण, जलवायु की समस्या से निपटने और अन्य पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन फसल की किस्मों में महत्वपूर्ण पोषक तत्व जरूरी स्तर से नीचे थे। साथ ही वे कीटों और विषाणु तथा तेज धूप, हवा (बॉयोटिक और अबॉयोटिक समस्याएं) जैसी चीजों से तुरंत प्रभावित हो जाते थे।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर