Congo में हिंसा बढ़ने से और लोग हुए विस्थापित, तुरंत कार्रवाई की जरूरत : संरा सहायता समूह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

दकार। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर कांगो में हिंसा काफी बढ़ गई है और गत तीन दिन में यहां हुई हिंसक घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के बताया कि इस साल अब तक इतुरी प्रांत में 600 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब 3,45,000 लोग विस्थापित हुए हैं। दुजारिक ने मंगलवार को कहा, ‘‘हम इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकार संबंधी जिम्मेदारियों का पालन करने का आह्वान करते हैं।’’ पूर्वी कांगो में दशकों से संघर्ष चल रहा है और 120 से अधिक सशस्त्र समूह कीमती खनिज संसाधनों पर नियंत्रण के लिए और कुछ अपने समुदायों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य