अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए समझाना चाहिए: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को एक रेल अस्पताल का दौरा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए समझाया जाना चाहिए। नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए गोयल ने कहा कि देश में अंगदान के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए। मंत्री ने कहा, ‘ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने अंग और शरीर दान करने के लिए समझाना चाहिए। इस महान काम की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काउंसलिंग सत्रों की व्यवस्था की जा सकती है।’

गोयल स्वयं पंजीकृत अंगदाता हैं। उन्होंने देश के सभी रेलवे अस्पतालों का उन्नयन देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रतिष्ठान के तौर पर करने के लिए रेलवे प्रशासन को एक व्यापक योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। मंत्री ने रेलवे डॉक्टरों से बेहतरीन कॉरपोरेट और सरकारी अस्पतालों का दौरा करने और वहां चीजें कैसे काम करती हैं, इसका आंखों देखा अनुभव लेने को कहा।

प्रमुख खबरें

दुर्घटना से देर भली! चार सेकेंड लेट नहीं होता तो...चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय क्या हुआ था?

Balakot Air Strike | PM मोदी ने याद किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का वो दौर, कहा- पीछे से हमला करने में यकीन नहीं रखता आज का भारत

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!