By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों के शुरू हुए दौर के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना आने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के इस पद से इस्तीफा दिये जाने के कारण प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता एवं महामंत्री उ.प्र. कांग्रेस कमेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव और उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने भी अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
इसे भी पढ़ें: तुनकमिजाजी ममता का भाजपा विरोधी महागठबंधन कितना रहेगा सफल?
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ''मिशन वापसी'' के लिए कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी