मिजोरम में पिछले साल विदेशियों सहित 1.96 लाख से अधिक पर्यटक आए : पर्यटन विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

आइजोल। मिजोरम में साल 2023 में विदेशियों सहित 1,96,000 से अधिक पर्यटक घूमने आए। राज्य पर्यटन विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य पर्यटन विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले साल कुल 1,96,880 पर्यटक घूमने आए, जिनमें से 1,93,445 पर्यटक देश के थे और 3,435 विदेशी पर्यटक थे। उसने बताया कि मिजोरम में सबसे ज्यादा अमेरिका के 1,162 पर्यटक आए। इसके अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, कनाडा और ब्रिटेन सहित अन्य देशों के पर्यटक भी यहां घूमने आए थे। 


साल 2022-23 में पर्यटकों की संख्या 2.22 लाख से अधिक थी, जिनमें से 2.18 लाख पर्यटक भारत के ही थे और 3,551 विदेशी पर्यटक थे। कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में पर्यटकों की संख्या न्यूनतम थी। मिजोरम में साल 2020-21 के दौरान 20,564 पर्यटकों का आगमन हुआ था और 2021-22 में 1.32 लाख सैलानी यहां आए थे। मिजोरम अपने खूबसूरत और मनमोहक दृश्य़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां घुमावदार पहाड़ियां, शांत घाटियां औ कई खूबसूरत झरने हैं। राज्य वनस्पतियों और जीवों से भी समृद्ध है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह के परिवार से घबराई हुई है BJP : Shivpal Yadav


पूर्वोत्तर राज्य में कई पर्यटन स्थल और आकर्षण केंद्र हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध आइजोल से लगभग 29 किमी दूर स्थित रीएक त्लांग (राज्य की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी), वंतावंग झरना, फौंगपुई पर्वत, ह्मुइफ़ांग त्लांग (हिल स्टेशन), डम्पा वन्यजीव अभयारण्य, मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान, तमदिल या ताम झील (राज्य की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील) और फाल्कन तथा रेइक में मिजो विरासत गांव (मिजो लोगों की जीवनशैली को दर्शाने वाला मॉडल गांव) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka में कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

Congress मुसलमानों की तरफदारी करती है, Modi किसी से भेदभाव नहीं करते : Giriraj Singh

प्रधानमंत्री सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करते हैं, महंगाई पर चुप रहते हैं: Tejashwi

छोटे हथियारों की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए India से बातचीत जारी : Sri Lanka के विदेश मंत्री