कोरोना से डॉक्टर भी अनसेफ, ईरान में 10 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

तेहरान। ईरान में अब तक 10,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य उपमंत्री कासिम जानबाबाई के हवाले से यह जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में आई खबरों में केवल 800 स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की बात कही गयी थी। ईरान ने कहा है कि इनमें से 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।

ईरान ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 7,249 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहांपोर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के 1,29,000 पुष्ट मामले थे, जिनमें बुधवार को सामने आए 2,392 नए मामले भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में हेट स्पीच की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

Orient Cables के Share की बाजार में मजबूत शुरुआत, 65 प्रतिशत प्रीमियम पर Listing

पाकिस्तानियों से ज्यादा लंबी जिंदगी जीते हैं भारतीय, मगर Indians से भी ज्यादा जीते हैं Bangladeshis: WHO

Amroha में NH-9 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 2 यात्रियों की जान गई