प्रदर्शन के दौरान हांगकांग में 100 से अधिक उड़ानों को किया गया रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

हांगकांग। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन के दौरान हांगकांग में सोमवार सुबह 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इससे यात्रियों को परेशानी होने की आशंका भी जाहिर की है। हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कम से कम 105 उड़ानें रद्द की गईं।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने उड़ानें रद्द किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि यात्री इस पर बात ध्यान दें कि उनका विमान रवाना होगा की नहीं। हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी यात्रियों को ‘एयरलाइन्स’ से अपनी विमान संबंधी ताजा जानकारी हासिल करने का सुझाव देते हैं और अपनी सीट और विमान के उड़ान भरने के समय की पुष्टि होने पर ही हवाई अड्डे आएं।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!