राजस्थान में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 1500 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

जयपुर।  राजस्थान में एक सप्ताह में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 1500 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीविजिल ऐप पर दर्ज कुल 1515 शिकायतों में से 546 का समाधान निर्धारित समय में किया गया है और 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से हर दिन 200 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 7 दिन में प्राप्त 1515 शिकायतों में से 546 शिकायतें निर्वाचन अधिकारियों ने सही पाईं और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। जांच दलों और निर्वाचन अधिकारियों ने छह शिकायतों पर अभी फैसला नहीं लिया है। 789 शिकायतें हटा दी गयीं।’’ 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अवैध पोस्टरों और बैनरों को लेकर सर्वाधिक 642 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 459 शिकायतें सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सीविजिल ऐप पर कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में जानकारी दे सकता है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे।पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया BJP में हुए शामिल, उत्तर प्रदेश से लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

वहीं दूसरे चरण की 13 सीट टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट परउपचुनाव 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।मालवीय बांसवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया