देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 185 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

नयी दिल्ली|  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीके 185 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंगलवार को शाम सात बजे तक टीके की 13,52,233 खुराक दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग में टीके की 1,97,65,419 खुराक दी जा चुकी हैं।

देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका