जम्मू कश्मीर में वर्ष 2017 में 200 से अधिक आतंकवादी मारे गये: वैद्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2017

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सात साल में पहली बार आतंकवाद-रोधी अभियानों में मारे गये आतंकवादियों की संख्या 200 को पार कर गई है। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद्य ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफइंडिया, सीएपीएफ और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2017 में 200 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।’’

यह संख्या वर्ष 2010 के बाद से सबसे अधिक है। वर्ष 2010 में 270 आतंकवादी मारे गये थे। हालांकि वर्ष 2015 के अंत तक यह संख्या प्रतिवर्ष लगभग 100 तक गिर गई थी। साल 2016 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और आंतरिक इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 165 आतंकवादी मारे गये थे।

इसके साथ ही आतंकवाद से संबंधित हिंसा की घटनाओं में नागरिकों के मारे जाने की संख्या बढ़ी है और इस वर्ष ऐसी घटनाओं में 54 नागरिक मारे गये हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 14 थी। इस वर्ष आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या 77 है। पिछले वर्ष यह संख्या 88 थी।

प्रमुख खबरें

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए