Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुनील आंबेकर ने रविवार को आरोप लगाया कि दुनिया भर में मार्क्सवाद और भारत में नक्सलवाद जैसे अति-वामपंथी आंदोलनों से जुड़े लोग इनके कमजोर पड़ने के बाद मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो गए। आंबेकर ने कहा कि उनके ‘मायावी रूप’ की पहचान की जानी चाहिए और उसे खत्म किया जाना चाहिए। आंबेकर ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नक्सलियों के हाथों मारे गए दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं पर लिखी एक पुस्तक के विमोचन के बाद कहा, ‘‘यह दुनियाभर में देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व भारतीय पौराणिक कथाओं में वर्णित राक्षसों के ‘मायावी’ रूप के समान हैं। उन्होंने कहा कि इन तत्वों को लगातार समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके मायावी रूप को समझकर उन्हें खत्म करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’’ आंबेकर ने आरोप लगाया कि भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन का मूल चरित्र, चाहे वह माकपा, भाकपा, नक्सली या आज के ‘‘शहरी नक्सली’’ हों, आमतौर पर देश की सुरक्षा, एकता और विकास के खिलाफ रहा है।

प्रमुख खबरें

Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछा

Kailash Mansarovar Yatra संपन्न: लिपुलेख से 44 यात्रियों का अंतिम जत्था उत्तराखंड लौटा

Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया