अच्छे शासन के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 200 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

जम्मू। देश में नवगठित दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के 200 से अधिक अधिकारियों को यहां शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में अच्छे शासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के विभाजन के बाद 31 अक्टूबर को ये दोनों संघ शासित क्षेत्र अस्तित्व में आये थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है जनजीवन, अंतर-जिला संपर्क बहाल

‘जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में सुशासन प्रथाओं की प्रतिकृति’ पर आयोजित होने वाले इस क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों समेत कुल 223 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।इस कार्यक्रम का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे।नागरिक प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव चरनदीप सिंह ने एक आदेश में बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन जम्मू में 15 नवंबर से होगा और 16 नवंर को इसका समापन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Cannes Film Festival 2024 | अन्नू कपूर-स्टारर Hamare Baarah कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में की जाएगी प्रदर्शित

Cannes 2024: नैन्सी त्यागी ने 20 किलो पिंक गाउन में डेब्यू किया, 30 दिन में बना आउटफिट

Amethi: Rahul-Priyanka पर Smriti Irani का सीधा वार, बोलीं- जो लोग बूथ लूटते थे वे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता से हार गए

पूर्वांचल की क्षत्रिय सियासत में बीजेपी को धनंजय का साथ लेकिन राजा भैया तटस्थ