By अभिनय आकाश | Mar 18, 2022
आज होली है और रंगों के त्यौहार भी है लेकिन एक दुख भरी खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है। ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने मंदिर में लूटपाट की है। एन आई के हवाले से खबर दी गई है। इस हमले में मंदिर के 3 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ अचानक मंदिर पर हमला करने के लिए पहुंचती है। फिर लोगों से मारपीट की जाती है और लूटपाट को अंजाम दिया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर पर हमला हाजी सैफुल्लाह की अगुवाई में किया गया है।
हिंदुओं पर बढ़ते हमले
ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार 2007 से 2019 के बीच अल्पसंख्य समुदाय से जुड़े 1500 लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आई। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और हथियारबंद हमलों के सामने आए। ज्यादातर शिकार बनने वाले हिन्दू समुदाय से जुड़े लोग ही थे।