इजराइल-हमास युद्ध में 29 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

रफह। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में 29 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हमास के शासन वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 107 शव अस्पतालों में लाए गए हैं, जिसके बाद युद्ध शुरू होने से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 29,092 हो गई है। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कितने आम लोग और कितने लड़ाके मारे गए हैं। हालांकि उसने बताया कि मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

रविवार को सेवानिवृत्त जनरल और नेतन्याहू के तीन-सदस्यीय युद्ध मंत्रिमंडल के सदस्य बेनी गैंट्ज ने चेतावनी दी कि यदि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत तक बंधकों को मुक्त नहीं किया गया, तो रफह में भी हमले किए जा सकते हैं। रमजान का महीना 10 मार्च के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर