भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक दी गयी 30 से करोड़ से अधिक खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

नयी दिल्ली। भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 30 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, टीके की 30,09,69,538 खुराक दी जा चुकी हैं। कोविड-19 रोधी टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था और रात साढ़े नौ बजे के कोविन आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 63.26 लाख से अधिक खुराक दी गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित हुए उज्जैन में दो लोग, एक की मौत

त्रालय ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की 41.23 लाख पहली खुराक तथा 68,900 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 7,02,11,075 लोगों को पहली खुराक और 14,98,113 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

London जाने से रोके जाने पर केंद्र पर भड़के CJP नेता सौरव दास, लगाया आवाज दबाने का आरोप

क्या है चीन का Shenzhou-24 मिशन, पहली बार स्पेस में पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट अली!

मद्रास High Court का निर्देश: तिरुप्परनकुंद्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करे प्रशासन

इधर जयशंकर ने रूस फोन घुमाया, उधर UN में भड़का भारत