By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2023
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले छह महीने में डेंगू के 3000 से अधिक मामले सामने आए हैं तथा एक मरीज की जान चली गई है। दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को सदन में यह आंकड़ा पेश किया।
लिखित जवाब में साझा किये गये आंकड़े में निगम ने यह भी कहा कि सितंबर में जो मामले सामने आए, वे पिछले चार वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक हैं। पांच अगस्त के बाद पहली बार आंकड़ा जारी किया गया है। पांच अगस्त को डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया पर आंकड़े साझा किये गये थे।