महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों से 3300 से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए : मुख्यमंत्री फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के ठोस प्रयास के तहत राज्य के धार्मिक स्थलों से कुल 3,367 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।

फडणवीस ने चेतावनी दी कि सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर दोबारा लगाए जाने पर स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी जिम्मेदार ठहराये जाएंगे। उन्होंने सदन को सूचित किया, ‘‘कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएंगे। स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस आयुक्त के अधीन उड़न दस्ते गठित किए जाएंगे।’’

विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कई विधायकों ने यह मामला उठाया था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्थानीय समुदायों पर ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव की चिंता जताई, जबकि उनकी सहयोगी विधायक देवयानी फरांडे ने उच्च ध्वनि वाले स्पीकर पर साल भर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र अव्हाड ने येऊर वन क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हुए वन्यजीवों पर इसके असर का उल्लेख किया।

फडणवीस ने जवाब में कहा, ‘‘वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के संगीत वाद्ययंत्र या लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं होगी। वन विभाग और पुलिस को इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!