देशभर में कोरोना से 400 से लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 12000 पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 414 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है। कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प से पीड़ित की गुहार: कोरोना वायरस पर चीन से मुआवजा मांगा जाए

मंत्रालय ने अपने अद्यतन आंकड़ों में कहा है कि बुधवार शाम से 22 मौतें हुई हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से महाराष्ट्र में नौ, आंध्र प्रदेश में पांच, गुजरात में तीन, दिल्ली और तमिलनाडु में दो-दो और कर्नाटक में एक-एक मौत हुई है। अब तक कुल 414 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 33, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पंजाब में 13 मौतें हुई हैं जबकि कर्नाटक में 12 मौतें हुई हैं और उत्तर प्रदेश में 11 मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, प्रदेश में अब तक 13 लोगों ने दम तोड़ा

जम्मू-कश्मीर में चार लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड में दो मौतें हुई हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। हालांकि, बुधवार शाम तक विभिन्न राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के संकलन के आधार पर तैयार की गई पीटीआई की तालिका के मुताबिक, कोविड-19 के कम से कम 12,220 मामले दर्ज किए गए है और 417 मौतें हुई हैं। विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है।

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात से जुडे 9 विदेशी नागरिक सहित दस व्यक्ति जेल भेजे गए

मंत्रालय के सुबह के अपडेट के अनुसार, देश में सबसे अधिक मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 2,916मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 1,578 और तमिलनाडु में 1,242 मामले हैं। राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,023 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 987, गुजरात में 766 और उत्तर प्रदेश में 735 मामले हैं। तेलंगाना में 647 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 525 और केरल में 388 मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है, कर्नाटक में 279, पश्चिम बंगाल में 231 और हरियाणा में 205 है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में जुटे दिलेर पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी सबसे पहले

पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 70 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 35 मामले हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले दर्ज किए गए हैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 17 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं। मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप टिप्स: Long Distance में भी Love रहेगा बरकरार, ये तरीके बचाएंगे आपका रिश्ता

Top 10 Breaking News | 6 February 2026 | Manipur Fresh Violence से लेकर Islamabad Suicide Attack तक | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

MRF Q3 Results: मुनाफे में तूफानी तेजी, Tyre King ने निवेशकों को किया मालामाल!

February 2026 Festival Calendar: महाशिवरात्रि से सूर्य ग्रहण तक, नोट करें व्रत-त्योहार की पूरी List