पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को मिली 68,820 करोड़ रुपये की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड- 19 संकट से गरीबों और वंचितों की सुरक्षा के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये की पीएमजीकेवाई योजना के हिस्से के तौर पर मुफ्त अनाज और महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को नकद सहायता देने की घोषणा की थी। वित्त मंत्रालय की जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पैकेज के क्रियान्वयन पर केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कलयाण योजना के तहत अब तक 42 करोड़ गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस राशि में से 17,891 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम- किसान) की पहली किस्त के तौर पर दिये गये हैं। इसके तहत 8.94 करोड़ लाभार्थी किसानों को उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त पहुंचाई गई है।इसके साथ ही 20.6 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों के खाते में तीन माह के दौरान हर महीने 500 रुपये की किस्त के रूप में 30,925 करोड़ रुपये डाले गये हैं। 

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना