आईआईटी गुवाहाटी में कोविड-19 के 50 से अधिक मामले, प्रतिबंध लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

गुवाहाटी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी में पिछले छह दिन में छात्रों और संकाय सदस्यों समेत 50 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद प्राधिकारियों को परिसर में प्रतिबंध लागू करने पड़े हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईआईटी-गुवाहाटी में डीन-पीआर परमेश्वर अय्यर ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में से करीब 99 प्रतिशत लोग छुट्टियों के बाद असम के बाहर से परिसर लौटे थे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परिसर में 31 दिसंबर के बाद से कोविड-19 के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति हुए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अस्पताल से मिली छुट्टी

जिला प्राधिकारियों ने जांच प्रक्रिया तेज करने के लिए हमें अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए हैं।’’ उन्होंने कहा कि छात्रावासों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं और बाहर जाने से पहले छात्रों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अय्यर ने कहा, ‘‘आगामी नोटिस जारी होने तक किसी नए छात्र को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव