राम मंदिर निर्माण कार्य को देखने अयोध्या पहुंचेंगे 5000 से अधिक साधु संत

By सत्य प्रकाश | Dec 10, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर देश भर से 5000 हजार से अधिक साधु संतों का जमावड़ा होगा। यह सभी संत श्री रामलला के दर्शन पूजन के बाद मंदिर निर्माण की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। दरसल वाराणसी में आयोजित विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए देशभर के संतो को आमंत्रित किया गया है। और सभी संत वाराणसी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या भी पहुंचे इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयारी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ससुराल नेपाल से अयोध्या पहुंचा राम विवाह के लिए आया उपहार, राम मंदिर में हुआ समर्पित 

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन में देशभर के संतों व भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। तो उत्तर प्रदेश सरकार आमंत्रित अतिथियों को अयोध्या में श्री रामलला का भी दर्शन कराने की तैयारी की है। इसके तहत कार्यक्रम के बाद सभी साधु-संतों व अतिथियों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे जहां श्री रामलला का दर्शन के बाद मंदिर निर्माण की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन