हिमाचल प्रदेश में एक महीने में 550 से अधिक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक महीने में 550 से अधिक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 556 छात्र संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 196 छात्र हमीरपुर जिले में संक्रमित पाए गए। इसके बाद कांगड़ा में 173, ऊना में 104, मंडी में 26, शिमला में 22, किन्नौर में 14, कुल्लू में आठ, बिलासपुर में सात, सोलन में चार, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में एक-एक छात्र संक्रमित पाये गये। उ

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने राज्य के निवासियों और खासतौर से छात्रों से सामाजिक दूरी रखने, मास्क पहनने और नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहने जैसे कोविड प्रोटोकॉल के पालन का अनुरोध किया, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई। राज्य में सोमवार दोपहर तक महामारी के छह नए मामले आने पर संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,22,644 पर पहुंच गयी। इनमें से 3,720 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है जबकि 2,17,492 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर