लोमबोम भूकंप के कारण 70,000 से अधिक लोग हुये बेघर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2018

माताराम (इंडोनेशिया)। लोमबोक द्वीप पर आए घातक भूकंप में 70,000 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं और वे आश्रय गृहों में रहने को विवश हैं। साथ ही ये लोग खाने की कमी, दवा और साफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार को 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप में कम से कम 105 लोग मारे गये हैं और स्थानीय लोग एवं पर्यटक डरे हुये हैं।

गौरतलब है कि इस भूकंप से एक सप्ताह पहले भी इस द्वीप पर एक भूकंप आया था जिसमें 17 लोग मारे गये थे। हालिया भूकंप की घटना में करीब 236 व्यक्ति घायल हो गये हैं और करीब लाखों घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने और अधिक चिकित्सा कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की अपील की है।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुटोपो पुरवो नुगरोहो ने आज बताया, ‘‘लोगों को निकालने का प्रयास तेज कर दिया गया है लेकिन अभी भी बहुत सारी समस्याएं हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 70,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है और लाखों घरों को नुकसान पहुंचा है।’’ बचाव कर्मचारी अभी भी जीवित लोगों की तलाश में लगे हैं। ऐसे में मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है।

 

प्रमुख खबरें

Jharkhand High Court द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के खिलाफ सोरेन ने शीर्ष अदालत का रुख किया

UP: आपसी विवाद में सगे भाई की हत्या, मामले की जांच शुरू

Ganga Saptami 2024: ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन क्या करें और क्या न करें?

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया