बिहार में बाढ़ से अब तक 25 लोगों की मौत, 16 जिलों की 77.77 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 77,77,056 आबादी इससे प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक ग्यारह लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों और 75 मवेशियों की अबतक मौत हो चुकी है। बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 128 प्रखंडों के 1,282 पंचायतों की 77,77,056 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाए गए 5,47,804 लोगों में से 12,479 लोगों को सात राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: नई पीढ़ी को पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में बताना जरुरी है: नीतीश 

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी समस्तीपुर एवं खगड़िया में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा नदी सिवान में बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ़ सुरक्षात्मक बांध सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा