बाइडेन और हैरिस के समर्थन में आए 1 हजार से भी ज्यादा एशियाई-भारतीय समुदाय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

न्यूयार्क। व्हाइट हाउस के लिए दौड़ के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के साथ ही एशियाई-भारतीय समुदाय के 1,100 से अधिक जाने माने लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के प्रति समर्थन जताया है। इन समर्थकों में भारतीय-अमेरिकी निर्वाचन अधिकारी, कलाकार, व्यवसाय एवं समुदाय के नेता शामिल हैं। बाइडेन और हैरिस का समर्थन करने वाले एशियन अमेरिकन्स ऐंड पेसिफिक आइलैंडर्स (एएपीआई) की सूची में देशभर से सभी पृष्ठभूमि और विभिन्न समुदायों के एएपीआई नेता हैं। इससे पहले जुलाई 2020 में 250 एएपीआई समर्थकों की सूची जारी की गई थी।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत