Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

By Ankit Jaiswal | Apr 08, 2026

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर लगातार दूसरी हार थमा दी हैं।

बता दें कि राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलकर अपनी टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में कुछ सही गेंदें ही मैच का रुख बदल सकती हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर टीम पांच-छह सही गेंदें डाल पाती, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता था। लेकिन शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के बल्लेबाजों ने दबाव बना दिया, जिससे टीम पूरे मैच में पीछे ही रही।

मौजूद जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह भी माना कि पूरी गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई और विपक्षी टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, तभी जीत की राह पर वापसी संभव होगी।

प्रमुख खबरें

Stock Market Update | वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 23,724 के स्तर पर टिका

Indian Youth Congress की बड़ी कार्रवाई, महारैली से नदारद 83 पदाधिकारी सस्पेंड

Sensex 288 अंक चढ़कर 77185 पर खुला, Nifty में भी लगातार पांचवें दिन तेजी जारी

Vastu Tips: दीपावली की सफाई में बंद घड़ियां और टूटा कांच घर में रखने से बढ़ता है Vastu Dosh