मनरेगा में आठ लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को मिला रोजगार: सचिन पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

जयपुर। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को कहा कि देश के अन्य राज्यों से रोजगार के अभाव में प्रदेश में लौटे श्रमिकों तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार से वंचित श्रमिकों के लिए मनरेगा योजना वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई को वर्ष 2019-20 में राज्य में जहां 33.02 लाख श्रमिक नियोजित थे वहीं इस वर्ष 42.80 लाख श्रमिक नियोजित हुए हैं। इस प्रकार मनरेगा योजना के तहत इस वर्ष लगभग दस लाख अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। पायलट ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सरपंचों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संवाद में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लागू बंद से जहां रोजगार के लगभग अन्य सभी अवसर बंद हो गये है, ऐसे समय में मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं पिछड़े लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई हैं। मनरेगा योजना में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न राज्यों से लौटे 1.77 लाख प्रवासी श्रमिकों के रोजगार कार्ड भी जारी किये जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट की मांग, श्रमिकों के लिए देशव्यापी नीति बनाए केंद्र सरकार

प्रमुख खबरें

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई