तमिलनाडु ने 86.95 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक दी: स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

चेन्नई| तमिलनाडु ने अपनी 86.95 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है। रविवार को 17वें विशाल टीकाकरण शिविर के दौरान 4,20,098 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रविवार को अभियान के दौरान कुल 15,16,804 लोगों को टीके की खुराक दी गयी। उन्होंने कहा, ‘‘आज 15.16 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

अभी तक 86.95 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक और 60.17 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda