बम भोले के जयकारों के साथ 4,000 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से अमरनाथ रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2019

जम्मू। अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के लिये रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस जत्थे में 955 महिलाओं और 144 साधु समेत 4,094 श्रद्धालु शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 2.43 लाख तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि 175 वाहनों में श्रद्धालुओं का यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के रवाना हुआ। उनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। ये श्रद्धालु यहां से अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिये जम्मू से 3,967 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था रवाना

यह यात्रा परंपरागत पहलगाम और बालटाल से बिना किसी रूकावट के संपन्न हो रही है। बालटाल वाले रास्ते पर शुक्रवार को मौसम खराब होने से यात्रा रोक दी गई थी और शनिवार को इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। यात्रा का समापन 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। बीते साल कुल 2,85,006 श्रद्धालु यहां पहुंचे थे जबकि 2015 में इनकी संख्या 3,52,771, 2016 में 3,20,490 और 2017 में कुल 2,60,003 तीर्थयात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीते चार दिनों में छह श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो गई जिससे इस यात्रा के शुरू होने के बाद से यहां आकर मरने वाले कुल लोगों की संख्या 22 पहुंच गई है। इनमें 18 श्रद्धालु, दो सेवादार और दो सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में आतंकवाद से जुड़े मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर CIK ने ली तलाशी

Vijay Diwas 2025: हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है विजय दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा

HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें