बंगाल में 9,500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2022

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में प्राथमिक स्कूलों के लिए लगभग 9,896 उम्मीदवारों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार कक्षा एक से पांच तक के लिए रिक्त पदों पर भर्ती के वास्ते इन योग्य उम्मीदवारों में से चयन करेगी।

सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के कक्षाओं में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी न्यूनतम योग्यता है।

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत