देश में 60 साल या अधिक उम्र के 1.2 करोड़ लोगों ने अभी तक कोविड टीके की पहली खुराक नहीं ली: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

नयी दिल्ली|  सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश में 60 साल और इससे अधिक उम्र के 1.2 करोड़ से अधिक लोगों ने आठ फरवरी तक कोविड-19 टीके की पहली खुराक नहीं ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के कुल 1,20,82,792 लोगों ने अभी तक किसी कोविड रोधी टीके की पहली खुराक नहीं ली है।

उन्होंने बताया कि इस आयुवर्ग के 1,68,03,864 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े