Jammu-Kashmir में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि आवंटित: सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष में घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत करने के लिए 42 नयी सीमा पुलिस चौकियों के निर्माण समेत सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि आवंटित की गई है।

उन्होंने 2024-25 के लिए क्षेत्रवार प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए राजस्व व पूंजीगत व्यय के तहत 1,284.45 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसमें सीमावर्ती निवासियों के लिए 1,218 सामुदायिक और व्यक्तिगत भूमिगत बंकरों का निर्माण भी शामिल है।

जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि विकास में महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करना उनके प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य है। उपराज्यपाल ने शैक्षणिक संस्थानों और विभागों को विज्ञान और संबद्ध विषयों में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Mrunal Thakur ने राका में काम करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासा करते हुए कहा-पिछले 9 महीनों से नहीं साइन की कोई फिल्म

TDP राज में उम्मीदवारों पर पुलिस का दबाव, YSRCP ने 24 घंटे में सर्टिफिकेट देने की मांग की

Maharashtra में किसानों को ₹6,000 करोड़ की अग्रिम मदद, सवा करोड़ खातों में पहुंचेंगे ₹5,000

Patna High Court ने दुष्कर्म प्रयास की सजा रद्द की, महिला की लज्जा भंग का दोषी माना