तीन हजार से अधिक मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से ओडिशा पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

बेरहामपुर। चार मई गुजरात और केरल में फंसे तीन हजार प्रवासी मजदूर विशेष रूप से चलाई गई श्रमिक ट्रेन से ओडिशा के गंजम जिले में सोमवार को पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुजरात स्थित सूरत से दो ट्रेनों में 2,400 मजदूर घर लौटे और केरल स्थित एरनाकुलम से 640 मजदूर एक अन्य ट्रेन से वापस आए।

अधिकारियों ने बताया कि सभी तीन ट्रेनें बेरहामपुर के जगन्नाथपुर स्टेशन पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक अन्य ट्रेन सोमवार देर रात जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रविवार को 2,300 से अधिक मजदूर सूरत और केरल स्थित अलुवा से गृह राज्य पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह