मई से अब तक साइबर फर्जीवाड़ा पीड़ितों की दो करोड़ रुपये से ज्यादा रकम की वापसी : उत्तर प्रदेश पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

नोएडा, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस साल मई से राज्य भर के निवासियों से साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए दो करोड़ रुपये से अधिक वापस लाए हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ितों को ऐसे मामलों की जानकारी 155260 पर तुरंत देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों पर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी

पुलिस ने एक बयान में कहा, हाल के वर्षों में, दूर-दराज के राज्यों में बैठे साइबर अपराधियों ने भोले-भाले लोगों को निशाना बनाया है और ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करके उनके पैसे ठगे हैं। यूपी पुलिस की साइबर सेल धोखाधड़ी की ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करती रही है और समय-समय पर ठगे गए धन की वसूली में सक्षम भी रही है।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे : जायसवाल

पुलिस ने कहा, अब तक साइबर अपराधियों द्वारा लोगों से ठगे गए 2.02 करोड़ रुपये वापस लाए गए हैं, जबकि 5.09 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश