बंगाल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते दो लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद आई बाढ़ की वजह से छह जिलों में अनेक घर नष्ट हो गए हैं और दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पूर्ब बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिलों में कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए राहत केंद्रों में एक लाख से अधिक तिरपाल, 1,000 मीट्रिक टन चावल, पेयजल के हजारों पाउच और साफ कपड़े भेजे गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बाढ़ से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: असम चिकित्सा आपूर्ति लेकर आ रहे वाहनों की आवाजाही बाधित कर रहा है: मिजोरम

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में घाटाल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा किया और कहा कि वह स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अवगत कराएंगे तथा तदनुसार कदम उठाए जाएंगे। मुखर्जी ने कहा, ‘‘मैंने विगत में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है, लेकिन इस बार स्थिति भयानक है...ऐसे क्षेत्र भी हैं जो बाढ़ की वजह से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने मुझसे स्थिति को देखने को कहा था। सर्वेक्षण करने के बाद मैं उन्हें जानकारी दूंगा।’’ इस बीच, दामोदर घाटी निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बांधों से आखिरी बार 31 जुलाई को पानी छोड़ा गया था।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश