जितना शिवसेना वाजे का बचाव करेगी, उतना शक बढ़ेगा: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

मुंबई। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने मंगलवार को कहा कि अगर सत्तारूढ़ शिवसेना निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का बचाव करना जारी रखती है तो महाराष्ट्र सरकार की मंशा पर और ज्यादा सवाल उठेंगे। दरेकर ने यहां पत्रकारों से कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को गिरफ्तार करने वाले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) एक सक्षम एजेंसी है। उन्होंने कहा, “शिवसेना जितना बचाव सचिन वाजे का करेगी, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार की मंशा को लेकर उतना ज्यादा संदेह बढ़ेगा।” 

इसे भी पढ़ें: मनसुख हिरन मौत मामला: ATS को हत्या की शंका, वाजे ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता दरेकर ने कहा, “मेरा ख्याल है कि वाजे के पूरे प्रकरण के पीछे एक गहरी साजिश है।” उन्होंने आरोप लगाया, “जिस तरह से राज्य सरकार के स्तर पर कई बैठकें की जा रही हैं, उससे संकेत मिलता है कि कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनीतिक नेता शामिल हैं।” भाजपा पर महाराष्ट्र को बदनाम करने के सरकार के आरोप पर दरेकर ने कहा कि सरकार खुद बदनाम हो रही है। उन्होंने कहा, “उनकी खुद की छवि खराब हो रही है और न कि महाराष्ट्र की।” 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल