BJP शासित राज्यों को दी जा रही है ज्यादा वैक्सीन, ममता के दावे में कितनी सच्चाई?

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2021

कोरोना महमारी की दूसरी लहर की रफ्तार थम चुकी है लेकिन तमाम विशेषज्ञों की तरफ के तीसरे लहर के खतरे की आशंका जताई जा रही है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन को ही सबसे धारदार हथियार माना जाता है। देश में जोर-शोर से वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी जारी है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर बंगाल के लिए और वैक्सीन की मांग की है। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में वैक्सीन की कमी का जिक्र ममता बनर्जी कर चुकी हैं। अब इसे लेकर ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर वैक्सीन की मांग की है। 

बीजेपी ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जुलाई अंत तक राज्य सरकार(पश्चिम बंगाल) को केंद्र ने 3.14 करोड़ वैक्सीन डोज़ मुफ्त में दी परन्तु राज्य सरकार उसका आवंटन नहीं कर पा रही। 50 लाख डोज़ का कुछ हिसाब ही नहीं है कि वैक्सीन कहां है। वैक्सीन वितरण को लेकर ऐसी स्थिति सिर्फ बंगाल में है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर