मुरैना में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, अफसरों पर गिरी गाज

By दिनेश शुक्ल | Jan 13, 2021

भोपाल। मुरैना में शराब पीने से हुई मौतों की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के आबकारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार निगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किये गये हैं। दिनेश कुमार निगम को प्रथम दृष्टि में पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कमी तथा अपनें कर्त्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने का दोषी पाया गया है। आबकारी आयुक्त राजीव दुबे ने उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय श्योपुर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में मिला शराब का बड़ा अड्डा, गंदे पानी से बन रही थी शराब

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बुधवार को सुबह मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। इसके बाद राज्य शासन ने बक्की कार्तिकेयन को मुरैना कलेक्टर बनाया है, जबकि सुनील कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में बुधवार देर शाम आदेश जारी किये गये हैं। राज्य शासन ने डिण्डोरी कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुरैना कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है, जबकि मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में भोपाल की 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी सुनील कुमार पाण्डेय को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना पदस्थ किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर